पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा की सरकार तानाशाह, डरा धमका कर सत्ता पर होना चाहती है काबिज : रंजना

भाजपा की सरकार तानाशाह, डरा-धमका कर सत्ता पर होना चाहती है काबिज : रंजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस भवन में कर्नाटक में भाजपा की मनमानी को लेकर जिला प्रधान रंजना महाजन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रति रोष प्रकट किया।

रंजना महाजन ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री को शपथ दिलाना सरासर गलत है। वहां के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर शपथ ग्रहण करवा कर कर्नाटक में संवैधानिक मान्यताओं को दरकिनार किया है। भाजपा की सरकार तानाशाही सरकार है, डरा धमका कर केवल सत्ता में काबिज होने का काम कर रही है। विधायकों को डराना धमकाना खरीद फरोख्त करना हम सभी विरोध करते हैं। आने वाले समय में कांग्रेस भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर मंजीत कौर संधू, दलजीत कौर, रजनी, राजकुमारी, उषा शर्मा, रमेश रानी, बबली सभ्रवाल, पिंकी, मंदीप कौर, कमला देवी, प्रीति, पुष्पा देवी, बचनो देवी, रीता शर्मा उपस्थित थे।

मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते महिला कांग्रेस प्रधान रंजना महाजन व कार्यकर्ता। -भास्कर

लोकतंत्र की हत्या कर रही मोदी सरकार : यूथ कांग्रेस

सुजानपुर | यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कर्नाटक में भाजपा की धक्केशाही के विरोध में यूथ कांग्रेस प्रधान तोषित महाजन की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार के खिलाफ सुजानपुर में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधान तोषित महाजन ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस के विधायकों की संख्या बहुमत से ज्यादा होने के बावजूद भी राज्यपाल ने केंद्र सरकार के इशारे पर 104 सीटें लेने वाली भाजपा को सरकार को बनाने का न्यौता दिया है जोकि लोकतंत्र की हत्या है। वहीं भाजपा की ओर से वहां पर विश्वास मत को प्राप्त करने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त करने की कोशिश की जा रही है। अलोकतांत्रिक कार्य का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। यहां महासचिव सौरभ महाजन, शम्मी भगत,मंदीप कुमार,सेवियर सिद्धू,मंगत सैनी, रोविन भगत,सोनू, पवन कुमार, राजू, बोवी, रिशव, अभि कुमार, लाडी, पवन, दीपू, गौरा,निशा, कनव, निखिल, अनमोल, शंकी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...