पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बर्फानी सेवा दल ने साईं बाबा के महा समाधि वर्ष पर करवाई साईं संध्या

बर्फानी सेवा दल ने साईं बाबा के महा-समाधि वर्ष पर करवाई साईं संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | बर्फानी सेवा दल नलवा पुल साईं मंदिर की ओर से शिरडी साईं बाबा जी के महा-समाधि वर्ष के उपलक्ष्य पर साईं संध्या का आयोजन किया गया। सुबह मंगल आरती की गई। शाम को लंगर का आयोजन किया गया जिसमें शहर के गणमान्य लोगो ने भाग लिया। रात को राणा गिल कैनेडा एंड पार्टी ने साईं महिमा का गुणगान किया। गायक ने दर दर में तो भटक रहा था मुझे अपनाया सांई ने, साई कृपा जो कर दे तो बेड़ा पार हो जाए, सांई रहम नजर करना बच्चों का पालन करना, सांई तेरी लीला कोई समझ नहीं पाया हैं। गायक ने श्रद्धालुओं के मनपसंद भजन गाकर नाचने पर मजबूर कर दिया। भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मंदिर के सदस्यों ने गायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ हरपाल सिंह पठानिया, मनोहर लाल, संजीव, रामेश्वर सिंह, राजन, शम्मी, बजाज, राजू, विपिन गुप्ता, इंदू, अंजू पठानिया, नीता, किरण, मीनाक्षी, किरण व अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...