पठानकोट | सरबत खालसा धार्मिक संस्था पठानकोट की ओर से गुरुद्वारा दमदमा साहिब मीरपुर कालोनी पठानकोट में 20 मई को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक गुरमति समागम करवाया जाएगा।
संस्था के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी ने बैठक के दौरान बताया कि आयोजित होने वाले गुरमति समागम में चल रही बाणी की व्याख्या भाई अमरीक सिंह लतीफपुर वाले करेंगे जबकि भाई कुलवंत सिंह जी का हजूरी रागी जत्था कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेगा। सरबत खालसा के समारोह के बाद जपजी साहिब जी के लिखत रूप से टैस्ट भी लिए जाएंगे जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करने वालों को तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन सरबत खालसा द्वारा करवाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मास्टर चन्नण सिंह, गुरशरण सिंह, बख्शीश सिंह, किशन सिंह, दातार सिंह, दलजीत कौर, तजिन्दर पाल सिंह, दर्शन कौर, राम सिंह उपस्थित थे।