पठानकोट | सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में जीवन निवासी मोहल्ला ढाकी,अंजू मोहल्ला काजीपुरा, कृपाल सिंह निवासी गांव घोह व एक अज्ञात शामिल है। पहला हादसा बीती रात को पठानकोट-जुगियाल रोड पर हुआ। हादसे में घायल कृपाल सिंह अपनी बाइक पर घर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कर की चपेट में आकर जख्मी हो गए । दूसरा हादसा कालेज रोड पर हुआ इस हादसे में जीवन ऑटो की चपेट में आकर घायल हुए। वह स्कूटी पर बाजार घरेलू सामान खरीदने जा रहे थे। जबकि तीसरा हादसा गाड़ी अहाता चौक के पास हुआ। इस हादसे में अंजू बाइक की चपेट आकर घायल हो गई।