बैंक ऑफ बड़ौदा के मेडिकल कैंप में 60 मरीजों की हुई जांच
डलहौजी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पठानकोट शाखा में मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने बैंक के सहयोग से मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन के चेयरमैन तरुणपाल सिंह शंटी व वेद जंडियाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कैंप में तिलक अस्पताल से डॉ. तिलकराज ने 60 मरीजों का चेकअप किया और उन्हें दवाइयां वितरित की गई। डॉ. तिलकराज ने बैंक में आने वाले लोगों और स्टाफ सदस्य को शरीर व गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह-शाम सैर करें और पानी को उबालकर पीएं, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक गौरव गुप्ता, राज प्रीत सिंह, विनीत, बैंक स्टाफ व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मेडिकल कैंप में मरीजों का चेकअप करते डॉ. तिलकराज।