पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं की रक्षा करेगी ‘शक्ति एप’ : विजय

महिलाओं की रक्षा करेगी ‘शक्ति एप’ : विजय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांझ केंद्र थाना डिवीजन नंबर-1 की ओर से सरकारी आईटीआई गर्ल्स कियों में जागरूकता सेमिनार लगाया गया। सांझ केंद्र के इंचार्ज एएसआई अजविंदर सिंह की अध्यक्षता में लगाए सेमिनार के दौरान कॉलेज छात्राओं को सांझ केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं उन्होंने छात्राओं को शक्ति एप के बारे में भी जानकारी दी। सांझ केंद्र ऑपरेटर निर्मला ने छात्राओं को ‘शक्ति’ एंड्राइड एप्लीकेशन के इस्तेमाल का तरीका, एप के फायदे और महिला हेल्पलाइन की जानकारी भी दी। टीम के इस कार्य में कॉलेज की प्रिंसिपल स्वर्णकांता का अहम सहयोग रहा। सांझ केंद्र के सदस्य विजय पासी ने कहा कि पंजाब पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से भविष्य में बहुत कारगर साबित होगी। हर महिला को इसकी जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

छात्राओं को ‘शक्ति’ एंड्राइड एप्लीकेशन के इस्तेमाल, फायदे और महिला हेल्पलाइन की जानकारी देते सांझ केंद्र थाना डिवीजन नं.1 के अधिकारी।

खबरें और भी हैं...