खाना खाने गया दुकानदार, गल्ले से युवक ने निकाले 20,000 रुपए
डलहौजी रोड ओल्ड एसडीएम कोर्ट के पास दुकान से युवक ने 20,200 रुपए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 में दी है।
दुकानदार करन कुंद्रा ने बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे घर पर खाना खाने गए थे, उनकी दुकान का कर्मचारी दूसरी दुकान के बाहर पंखे के नीचे खाना खा रहा था। एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान में घुस गया जब तक दुकान पर मौजूद कर्मचारी उसके पास जाता वह गल्ले से पैसे निकाल बाइक से मौके से भाग निकला। घटना की पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार करन कुंद्रा ने बताया कि उन्होंने आरोपी की सीसीटीवी फुटेज और फोटो निकालकर पुलिस को देकर शिकायत भी दर्ज करवाई है।
सीसीटीवी में कैद आरोपी युवक।