वोटर सूची में सुधार के लिए डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे बीएलओ
चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार वोटर सूची में विशेष संशोधन अभियान शुरू कर दिया गया। इसके तहत 15 मई से 20 जून तक बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे।
डीसी व जिला चुनाव अधिकारी नीलिमा ने बयान जारी कर बताया कि बीएलओ की तरफ से 1 जनवरी 2018 योग्यता के आधार पर 18 साल या उससे ऊपर के वोटरों की सूचना कट्टा करेंगे, जिन्होंने आज तक वोट नहीं बनाए। इसके अलावा वोटर सूचियों में मल्टीपल एंट्री और त्रुटियों का डाटा भी एकत्रित किया जाएगा, जिससे वोटर सूचियों को त्रुटि रहित किया जा सके। डीसी ने बताया कि 21 जून से 31 जुलाई तक पोलिंग स्टेशनों की रेशनेलाइजेशन और पोलिंग स्टेशनों की फिजीकल वेरिफिकेशन भी करवाई जाएगी। शेड्यूल के अनुसार जिले के तीनों विधान सभा हल्कों सुजानपुर, भोआ और पठानकोट में वोटर सूचियों में संशोधित संबंधी 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक नई वोट बनाने /कटवाने /संशोधन करवाने संबंधी दावे /एतराज प्राप्त किए जाएंगे। 04 जनवरी 2019 को वोटर सूची की अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीसी ने जिले के समूह नागरिकों को बीएलओज द्वारा किए जाने वाले डोर-टू-डोर सर्वे में सहयोग देने अपील की।