पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छुट्‌टी की मांग

8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छुट्‌टी की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्त्री कर्मचारी तालमेल कमेटी का शिष्टमंडल चेयरमैन नीना जोन की अध्यक्षता में मांगों को लेकर एडीसी कुलवंत सिंह से मिला और उन्हें सरकार के नाम मांगपत्र दिया। इस मौके पर विशेष रूप से फेडरेशन के प्रधान राजेन्द्र धीमान, जीटीयू के जिला प्रधान सतपाल वर्मा उपस्थित हुए।

चेयरमैन नीना जोन ने कहा उन्होंने मांत्रपत्र में प्रदेश सरकार से 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को छुट्‌टी की मांग की है। इस मौके पर संतोश पासी, पुष्पा देवी, राज कुमारी, किरण बाला, चंद्र प्रभा, राजेश कुमारी, शुभ लता, अनुप्रिया देवी, प्रीति शर्मा, कोमल, सरिता, ज्योति आदि मौजूद थे।

एडीसी कुलवंत सिंह को मांगपत्र सौंपते स्त्री कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य। -भास्कर

रोजगार न मिलने तक योग्यता के अनुसार बेरोजगारी भत्ता दिया जाए

आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को सरकारी कर्मचारी मानकर उन्हें बनता स्केल और पेंशन का लाभ दिया जाए। केंद्रीय स्कीमों व प्रोजेक्टों में कार्य कर रही कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर किया जाए। मिड-डे मील व आशा वर्करों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। सर्वशिक्षा अभियान व नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्य कर रही महिला कर्मचारियों की रेगुलर किया जाए, चौथे पे कमिशन की सिफारिशों के अनुसार महिला को पति की कमाई छुट्टी का प्रयोग करने की आज्ञा दी जाए। महिला कर्मचारियों को ड्यूटी समय में सुबह व शाम को आधा घंटा छूट दी जाए, महिलाओं को रोजगार देना यकीनी बनाया जाए और रोजगार न मिलने तक योग्यता के अनुसार बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। लड़कियों की पढ़ाई को मुफ्त की जाए, बलात्कारियों को तुरंत सख्त सजा दी जाए।

खबरें और भी हैं...