आईसीएसई 10वीं में इंडियन हैरिटेज स्कूल का परिणाम बेहतर
पठानकोट|आईसीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 10वीं कक्षा की परीक्षा में इंडियन हैरिटेज स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल एस लूथर ने बताया कि उनके स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से प्रीक्षा भगत ने 92 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, समीहा बाली ने 90 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और ईशिता महाजन ने 88 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। शेष विद्यार्थियों ने भी 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल, अभिभावकों एवं जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।