नशे से बचाव के लिए पेरेंट्स दें बच्चों पर ध्यान
जिला पुलिस की नशे की रोकथाम के लिए चलाई जागरूकता मुहिम के तहत एसएचओ रविन्द्र सिंह रूबी ने वार्ड नंबर 39 में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम में वार्ड कॉर्पोरेटर गणेश कुमार विक्की भी उपस्थित हुए। एसएचओ रविन्द्र सिंह ने कहा कि नशा किसी भी प्रकार का हो वह घातक होता है। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता, बेचता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। युवा पीढ़ी जिस तरह नशे की ओर बढ़ रही है, वह बेहद चिंतनीय बात है। इसलिए माता-पिता बच्चों पर विशेष ध्यान रखें ताकि उन्हें नशे की दलदल में जाने से बचाया जा सके। पार्षद गणेश विक्की ने कहा कि पुलिस द्वारा शुरू की जागरूकता मुहिम सराहनीय है। मौके पर उनके साथ अन्य गणमान्य भी थे।
जागरूकता सेमिनार में उपस्थित मोहल्लावासी। -भास्कर