पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू से बचाव के लिए बरतें सावधानियां : डॉ. अनिता

डेंगू से बचाव के लिए बरतें सावधानियां : डॉ. अनिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| शाहपुरकंडी

सरकारी मॉडल स्कूल शाहपुरकंडी टाउनशिप में जिला सिविल सर्जन डॉ. नैना सलाथिया की दिशा निर्देशानुसार आरएसडी अस्पताल की एसएमओ डॉ. अनीता प्रकाश की अध्यक्षता मे नेशनल डेंगू-डे पर डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने डेंगू की रोकथाम व लक्षणों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली और स्कूल परिसर में जागरूकता सेमिनार किया। सेमिनार में एसएमओ डॉ. अनीता प्रकाश व डॉ. आकाश ने छात्रों व स्टाफ को डेंगू के लक्षणों व उससे बचाव के बारे में जानकारी दी।

एसएमओ डॉ. अनीता प्रकाश ने कहा कि डेंगू से बचने के लिए बताई गई सावधानियां स्वयं प्रयोग करें। अगर कोई भी डेंगू का मरीज पाया जाता है तो उसका सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार करवाएं। इस मौके पर रणजीत सागर बांध परियोजना अस्पताल की एसएसओ डॉ. अनीता प्रकाश, डॉ. जेपी भट्टी, डॉ. सुशील भगत, डॉ. आकाश, डॉ. गीतिका शारदा, गोपाल ,करणदीप सिंह, सुभाष भट्ट, ललित शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

खालसा सीसे स्कूल में बच्चों को दी डेंगू से बचने की जानकारी| गुरदासपुर| सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद के नेतृत्व में सेहत विभाग की ओर से नेशनल डेंगू दिवस संबंधी खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रभजोत कौर कलसी ने बताया कि डेंगू एक वायरल बुखार है, जो मच्छर के काटने से पैदा होता है। डेंगू बीमारी के मुख्य लक्षणों में तेज सिर दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंख में दर्द, दस्त आदि शामिल हैं।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीसे मॉडल स्कूल में आरएसडी अस्पताल की निकाली रैली में शामिल स्टूडेंट्स, स्टाफ व अस्पताल के डाक्टर्स।

सीसे स्कूल घियाला में मनाया अंतरराष्ट्रीय डेंगू दिवस

पठानकोट| सीसे स्कूल घियाला में जिला सिविल सर्जन डॉ. नैना सलाथिया व सीनियर मेडिकल अफसर सतीश शर्मा के दिशा निर्देशानुसार डॉ. रमनदीप कौर की अध्यक्षता मे नेशनल डेंगू दिवस पर डेंगू की रोकथाम के लिए कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में हेल्थ इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने छात्रों व अध्यापकों को डेंगू की रोकथाम व उसके लक्षणों के प्रति जागरूक किया। डॉ. रनदीप कौर ने कहा कि बार-बार बुखार या ठंड लगकर बुखार होना, उल्टियां होना, डेंगू के लक्षण होते हैं। इस मौके रणजीत कौर, हरी कृष्ण, अविनाश जगतार मौजूद थे।

सीसे स्कूल घियाला में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सेमिनार में शामिल स्टाफ।

खबरें और भी हैं...