पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट मैरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने कराटे में जीते पदक

सेंट मैरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने कराटे में जीते पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट| सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालाचक्क रोड सुजानपुर के बच्चों ने सहोदया स्कूल में हुई कराटे प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। बुधवार को स्कूल मैनेजमेंट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। चेयरमैन अशोक पावा, एमडी मधु पावा व प्रिंसिपल ने बताया कि इसी सप्ताह पठानकोट में आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसमें स्कूल की सिमरनदीप ने रजत पदक और लड़कों में रितिक ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के चेयरमैन अशोक पावा, एमडी मधु पावा और स्कूल के प्रिंसिपल राकेश ठाकुर ने विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...