सस्ती रसोई की वर्षगांठ पर विकास मंच करवाएगा कार्यक्रम
पठानकोट| पठानकोट विकास मंच ने चेयरमैन नरेंद्र काला व प्रधान दिनेश मोदगिल के नेतृत्व में बैठक की। चेयरमैन नरेंद्र काला व प्रधान दिनेश मोदगिल ने बताया कि बीते वर्ष 20 मई 2017 को मंच ने सिविल अस्पताल में सस्ती रसोई का शुभारंभ किया था। एक वर्ष पूरा होने पर 21 मई को रसोई की वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसमें में विधायक अमित विज, भोआ विधायक विधायक जोगिन्द्र पाल, सुजानपुर हलका के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, डीसी नीलिमा, एसडीएम डॉ. अमित महाजन व गणमान्य लोग पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मंच की ओर से सस्ती रसोई में मरीजों को महज 10 रुपए में लंच मुहैया करवाया जा रहा है। इस मौके पर उपचेयरमैन आदेश स्याल, एएस ठाकुर, संजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, बबलू सिंह, मनोहर सिंह, वरिंद्र सागर, पंकज तुल्ली, रणवीर वालिया, महिंद्र बोरा, राकेश महाजन, अर्जुन कपूर, अशोक सेठ, मक्खन, नितिन बोरा, प्रेस सचिव विपन मेहरा आदि मौजूद रहे।