सुलेख प्रतियोगिता में सिमरनजीत व अवलीन प्रथम
पठानकोट| डैफोडिलज पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सोनिया महाजन के नेतृत्व में हिन्दी व अंग्रेजी विषय में सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सिमरनजीत, अवलीन, अनमोल व चाहत ने प्रथम, विशाखा, अमृत, रोहित, आरती ने द्वितीय स्थान, भावना, सिरत, अंकुर व मनमीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल सोनिया महाजन ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में भाग लेने के उद्देश्य से प्रतियोगिता करवाई जाती हैं। विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निर्मल गुप्ता, शिवांश महाजन, सवीना, पुनीत, ज्योति, डोली, सुधा, नेहा, शिखा, निधि आदि मौजूद थे।