लायंस क्लब के मेडिकल कैंप में 100 छात्राओं का चेकअप
पठानकोट| लायंस क्लब पठानकोट ने अध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में आईटीआई वुमन कॉलेज में ओरा स्किन एंड लेजर क्लीनिक के सहयोग से निशुल्क चेकअप कैंप लगाया। इसमें पूर्व जिला गवर्नर सुदीप गर्ग पीडीजी सतीश महेंद्रु विशेष रूप से मौजूद रहे। कैंप में डॉ. महक तुली ने कॉलेज की करीब 100 छात्राओं का चेकअप किया तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी। डॉ. महक तुली ने छात्राओं को स्किन संबंधी रखरखाव के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है। जिसके तहत वह समय-समय पर ऐसे प्रोजेक्ट आयोजित कर रहे हैं। इस मौके पर पीआरओ राजीव खोसला, विजय पासी, हरजीत सिंह, सुधाकर आहलूवालिया, आरके खन्ना, जनक सिंह, योगी सेठ, त्रिलोक सिंगारी, आनंद मौजूद रहे।