रोष जताते अखिल भारतीय राष्ट्रीय हिन्दू सेना संगठन के पदाधिकारी।
भास्कर संवाददाता| पठानकोट
अखिल भारतीय राष्ट्रीय हिन्दू सेना संगठन की बैठक संस्थापक अध्यक्ष रजनीश कालू की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष रजनीश कालू ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेएंडके में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को रमजान महीने में रोकने के निर्देश दिए हैं जोकि सुरक्षा बलों के लिए घातक साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के कहने पर कश्मीर में एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा की है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना उसका कड़ा विरोध कर निंदा करती है। पहले भाजपा ने आतंकवाद समर्थित पीडीपी से गठबंधन कर गलती की और अब घाटी में एक तरफा़ संघर्ष विराम कर सेना के हाथ बांध दिए। महबूबा मुफ्ती रमजान की आड़ में आतंकियों ओर पाकिस्तान समर्थक अलगाववादियों को बचाने की कोशिश कर रही है। केन्द्र सरकार इस फैसले को वापिस ले। यहां नवजोत सिंह, प्रेम प्रकाश बिट्टू, विनोद हैप्पी, राकेश काका, सन्नी कुमार, रजत कुमार, आकाश मेहरा, प्रवीण, श्रवण कुमार उपस्थित थे।