स्कूल से बच्चों को मिजल्स-रुबेला के इंजेक्शन लगवा कर लौट रहे व्यक्ति की सर्कुलर -अबरोल नगर रोड पर बाइक स्किड होने से तीन बच्चों समेत 4 लोग जख्मी हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल पिता अंकुश, बेटा समर, भतीजा पीयूष व वैभव निवासी मोहल्ला घरथौली के रहने वाले हैं।
घायल अंकुश ने बताया कि वीरवार को स्कूल में बच्चों को एमआर इंजेक्शन लगने थे। उनका बेटा, भतीजा व पड़ोस में रहने वाले बच्चों को इंजेक्शन लगने के बाद 11 बजे बाइक से पठानकोट लौट रहे थे। सर्कुलर -अबरोल नगर रोड पर अचानक बाइक स्लिप हो गई और वह खुद व तीनों बच्चे जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ चारों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। एमरजेंसी स्टाफ ने घायल तीन बच्चों समेत चारों का ट्रीटमेंट शुरू किया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और हादसे को लेकर घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में भर्ती घायल अंकुश व बच्चे। -भास्कर