मनवाल सोशल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी मनवाल बाग ने प्रधान शाम लाल की अध्यक्षता में गांव मनवाल श्मशानघाट में सफाई अभियान व पौधारोपण किया। इसमें भिन्न प्रकार के प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
सोसायटी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मौसम में आ रहे तीव्र परिवर्तन से बचने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है, इसके माध्यम से जलवायु परिवर्तनों के दुष्प्रभावों से आने वाली पीढ़ियों को बचाया जा सकता है। इस मौके पर पौधे लगाकर इनकी देखरेख का दायित्व भी लिया। इस अवसर पर अशोक, राजू आदि मौजूद थे।