पठानकोट| जंडवाल स्थित गांव बघार में पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर प्रेम सिंह की अध्यक्षता में 20वां वार्षिक छिंज मेला करवाया गया। इसमें सरपंच रघुवीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। छिंज मेले में पंजाब व हिमाचल के पहलवानों ने दमखम दिखाया। बड़ी माली का मुकाबला सुरेश पहलवान व जानी पहलवान के बीच हुआ। इसमें सुरेश पहलवान ने बड़ी माली पर कब्जा किया। विजेता पहलवान को 5100 रुपए का इनाम दिया गया। छोटी माली का मुकाबला विक्रम ने जीता और उसे 3100 रुपए की नकद राशि के साथ कई उपहार भी भेंट किए गए। इस मौके पर लाभ सिंह, सुभाष सिंह, शेर सिंह, दिनेश कुमार, गौरव, चेतन, दिवेश, दीपक, उमेश, अशोक मौजूद रहे।