पठानकोट| आईटीआई की छात्रा आरती को पंजाब स्किल डेवलेपमेंट विभाग की ओर से रेस्टोरेंट सर्विस की बीते हफ्ते हुई प्रतियोगिता में राज्य भर में दूसरे स्थान पर रहने पर टेक्निकल मंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना में कार्यक्रम में सम्मानित किया। शहर के रामनगर चार मरला क्वार्टर निवासी आरती ने बताया कि इससे पहले यह प्रतियोगिता जोनल स्तर पर हुई थी, जिसमें वह रनरअप रही व इसके बाद प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में वह रनरअप रही। आरती ने बताया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। आईटीआई में फूड एंड बेवरेज सर्विस का कोर्स कर रही छात्रा आरती ने अवार्ड मिलने पर प्रिंसिपल इंजी. हरीश मोहन, अध्यापक रोहित, विजय, चंदन व मनीष का भी इसमें विशेष सहयोग रहने पर धन्यवाद किया।