पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किड्स केयर सेंटर में 55 बच्चों को लगाए एमआर इंजेक्शन

किड्स केयर सेंटर में 55 बच्चों को लगाए एमआर इंजेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट| मीजल्स व रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत जिला खत्री सभा के सहयोग से किड्स केयर सेंटर मिशन रोड पर बच्चों का टीकाकरण किया गया। सभा के अध्यक्ष विजय पासी की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल अस्पताल से डीआईओ डॉ. किरण व डॉ. राकेश सरपाल मौजूद रहे। कैंप के दौरान एएनएम कमलदीप कौर, आशा वर्कर ममता व आशा वर्कर कुलविंदर ने सेंटर के 55 बच्चों को एमआर टीके लगाए। डीआईओ डॉ. किरण ने बताया कि मुहिम के तहत अबतक जिला में 1 लाख 645 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों को इंजेक्शन नहीं लगवाएं हैं वह बच्चों को सिविल अस्पताल में इंजेक्शन लगवा सकते हैं। इस मौके पर जिला सचिव राजीव पुरी, चीफ कैशियर आरके खन्ना, संजीव पुरी, प्रिंसिपल अंजू खन्ना, मोनिका, शीतल, रिंपी, रितिका आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...