पठानकोट| आदित्यवाहिनी पठानकोट ने संस्था महासचिव बृजराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया। इसमें अध्यक्ष रविंद्र पठानिया एवं कोषाध्यक्ष अभिनव जंडियाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। अध्यक्ष रविंद्र पठानिया ने बताया उनकी संस्था ने पिछले कुछ दिनों से स्कूलों के होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री देने का अभियान चलाया है। अभियान के तहत मिडिल स्कूल फरवाल और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंजीरी के बच्चों के लिए दो ग्रीन एवं व्हाइट बोर्ड और पाठ्य सामग्री दी। कार्यक्रम में संजू बेदी, पंकज कुमार, सचिव सुशांत सिक्का, पुनीत बजाज, पुनीत महाजन भी शामिल रहे।