पठानकोट| सरकारी हाई स्कूल रानीपुर में सम्मान समारोह हेड मिस्ट्रेस रविन्द्र कौर के नेतृत्व में करवाया गया। इसमें दसवीं कक्षा में बेहतर अंकों से पास हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। हेड मिस्ट्रेस ने बताया कि दसवीं का एग्जाम 35 स्टूडेंट्स ने दिया था और सभी पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के बेहतर रिजल्ट का श्रेय स्कूल स्टाफ को जाता है। पलक ने स्कूल में पहला, प्रमोद ने दूसरा और संयोगिता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ में गीता, प्रणव, नीतिका, कुलदीप कौर, रितू बाला, राज कुमार, तजिन्द्र सिंह और प्रितपाल उपस्थित रहे।