पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लेट आने पर पीटा था छात्र, स्कूल के बाहर परिजनों का प्रदर्शन

लेट आने पर पीटा था छात्र, स्कूल के बाहर परिजनों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह 10 मिनट लेट स्कूल पहुंचने पर 7वीं के छात्र मोहित की डंडों से पिटाई करने के मामले में बुधवार को परिवार ने मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर मॉडल टाउन स्थित केएफसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने व उसे सस्पेंड करने की मांग रखी।

मां आशा रानी का आरोप है कि वह बीते सोमवार दोपहर काम पर थी। उसे बेटे मोहित का फोन आया कि उसे स्कूल में बहुत मारा गया है। वह जब घर पहुंची तो देखा कि मोहित दर्द से कराह रहा था। मोहित की पीठ, कमर के नीचे तथा टांग पर चोटों के निशान थे। मोहित ने उसे बताया कि स्कूल के प्रिंसीपल ने सुबह 10 मिनट लेट पहुंचने पर डंडो से मारा है।मोहित की मां आशा रानी व चाचा मोहिंद्र कुमार ने कहा कि मोहित को मात्र 10 मिनट लेट आने पर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। 14 मई को ही मोहित का मेडिकल कटवा थाना डिवीजन नं.2 में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग रखी थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद प्रिंसिपल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण पुलिस के खिलाफ भी परिवार में रोष है।

रोष

केएफसी सीसे स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की मांग, लोग बोले-शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

बुधवार को केएफसी सीसे स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते परिजन। (दाएं) बीते सोमवार शरीर पर डंडों के निशान दिखाता मोहित।

परिवार का आरोप- स्टाफ को घर भेजकर समझौते का दबाव बना रहा प्रिंसिपल

परिवार का आरोप है कि प्रिंसिपल खुद स्कूल नहीं आ रहा, लेकिन स्टाफ व गणमान्य लोगों को घर भेजकर समझौते का दबाव डाल रहे हैं। परिवार ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर रोष जताया। कहा कि अगर कार्रवाई व शिक्षा विभाग ने सस्पेंड नहीं किया तो वह स्कूल के बाहर पक्का धरना देंगे। हालांकि उस दिन स्कूल प्रिंसिपल वरिंद्र कुमार ने कहा था कि स्कूल लगने के बाद लेट आने वाले बच्चों को वह समझा रहे थे, लेकिन गलती से एक बच्चे को डंडा लग गया था।

खबरें और भी हैं...