- Hindi News
- National
- कोटली जवाहर में घर के प्रांगण में ही पड़ा रहा बम कागजी कार्रवाई पूरी होने पर 48 घंटे बाद नष्ट किया
कोटली जवाहर में घर के प्रांगण में ही पड़ा रहा बम कागजी कार्रवाई पूरी होने पर 48 घंटे बाद नष्ट किया
कई अधिकारी आए, किसी ने नहीं उठवाया बम | सोमवार शाम जितेंद्र सिंह के घर बम मिला। जितेंद्र के पुत्र राजेश के मुताबिक उसी समय बीएसएफ और जिला पुलिस को बताया। इसके बाद कई सुरक्षा एजेंसियों के लोग की जांच करने आए और चले गए। किसी ने जिंदा बम को घर से या गांव से दूर करने की मशक्कत तक नहीं की। इसके चलते पूरा परिवार तथा पूरा गांव 48 घंटे तक इस बम के फटने की दहशत में रहा।
सेना की मदद से नष्ट किया बम | बुधवार को भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की इंजीनियरिंग कोर्स की टीम मेजर विजय दिवस की अध्यक्षता में बम नष्ट करने पहुंची, लेकिन डीसी की परमिशन के लेट होने के कारण शाम 6:00 बजे तक बम नष्ट नहीं कर पाई। उसके बाद सिविल प्रशासन तथा एसएसपी पठानकोट के निर्देश पर बम नष्ट किया। एएसआई तरसेम लाल ने बताया कि भारी सुरक्षा में उक्त बम को नष्ट किया गया।