पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिश्वत मामले में जीएम माइनिंग के खिलाफ 15 गवाह तैयार कर 62 पेज का चालान किया पेश

रिश्वत मामले में जीएम माइनिंग के खिलाफ 15 गवाह तैयार कर 62 पेज का चालान किया पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिश्वत मामले में गिरफ्तार पठानकोट माइनिंग विभाग के पूर्व जीएम सुभाष चंद्र के खिलाफ विजिलेंस ने सेशन जज डा. तेजविंद्र सिंह की अदालत में चालान पेश किया। 62 पेज के चालान में विजिलेंस ने जीएम के खिलाफ 15 गवाह तैयार किए हैं। सेशन जज ने मामले की सुनवाई एडिशनल सेशन जज आरके शर्मा की अदालत को ट्रांसफर कर दी है। दूसरी तरफ जीएम सुभाष की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में 31 मई को फैसला होगा।

बता दें कि 17 मार्च को कीड़ी में क्रशर चलाने वाले इंदिरा कालोनी के अतीश महाजन की शिकायत पर विजिलेंस ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते जीएम सुभाष को उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया था। सुभाष को अक्टूबर 2016 में उन्हें होशियारपुर में भी गिरफ्तार किया गया था। सुभाष ने माइनिंग ठेकेदार मोहन पाल सिंह पन्नू पर 240 करोड़ का स्कैम पकड़ने के बाद साजिशन फंसाने के आरोप लगाए थे। मामले की शिकायत सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेजकर स्कैम में शामिल ठेकेदारों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल जीएम न्यायिक हिरासत में हैं। डीएसपी विजिलेंस नवजोत सिंह का कहना है कि चालान पेश कर दिया गया है। जांच को लेकर कोर्ट की डायरेक्शन क्या हैं, उसे चेक कर लेते हैं।

खबरें और भी हैं...