पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धान की रोपाई 20 जून से करें : डा. इंद्रजीत

धान की रोपाई 20 जून से करें : डा. इंद्रजीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब में गिर रहे जलस्तर को मुख्य रखते हुए सरकार ने प्रिजर्वेशन ऑफ सब सॉयल एक्ट 2019 में संशोधन करके धान की पनीरी रोपाई की तारीख 20 मई और धान की रोपाई 20 जून से करना निश्चित की है।

मुख्य कृषि अफसर डा. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि संशोधन को मुख्य रखते किसान 20 मई से पहले धान की पनीरी न लगाएं। न ही 20 जून से पहले धान की रोपाई करें। यदि कोई किसान कानून का उल्लंघन करता पाया गया तो उस विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डा. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी भी फसल का बीज कृषि विभाग, पीएयू या किसी लाइसेंसधारक बीज विक्रेता से ही खरीदना चाहिए और आढ़तियों से बीज खरीदने से गुरेज करें। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विभाग/पीएयू की तरफ से सिफारिश शुदा किस्मों की ही काश्त करें ताकि बाद में होने वाले नुकसान से बचा जा सके। दुकानदार से बीज खरीदने उपरांत बिल जरूर लें और यदि कोई दुकानदार बिल नहीं देता तो उसकी शिकायत लिखित रूप में संबंधित ब्लाक कृषि अफसर के पास दर्ज करवाएं।

डा. इंद्रजीत सिंह

पीएयू ने जारी की धान की नई किस्म

पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना ने इस साल धान की एक नई किस्म पीआर 127 जारी की गई है, जोकि पकने में 137 दिन का समय लेती है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने पीआर 126, पीआर 124, पीआर 123, पीआर 122, पीआर 121 किस्मों की पंजाब में काश्त के लिए सिफारिश की है।

खबरें और भी हैं...