पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विश्वकर्मा मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम, लकी ड्रॉ में श्रद्धालुओं ने जीते गिफ्ट

विश्वकर्मा मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम, लकी ड्रॉ में श्रद्धालुओं ने जीते गिफ्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से प्रांत अखाड़ा प्रमुख राहुल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें जिला संयोजक सोनू शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बच्चों ने रामभजन गाए और सभी ने मिलकर आरती की। इस दौरान लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं के गिफ्ट निकाले गए। बच्चों को कापियां, पैन, पैंसिल, टिफिन बॉक्स, कप सेट, वाटर बोतल, हनुमान चालीस, मां वैष्णो के चित्र वितरित किए गए। इस मौके पर जिला संयोजक सोनू शर्मा, हिंदू हेल्प लाइन के जिला संयोजक आशु वशिष्ठ, सतनाम सता, योगेश, धर्मपाल, ईशान शर्मा, रमा देवी, कोमल, संजीदा, ज्योति, मायरा, आयुष, शुभम, ध्रुव, कार्तिक, स्नेहा, अनिल अरोड़ा, आशा रानी, ज्योति अरोड़ा, सुशीला, सुदेश अत्री, विमला देवी आदि मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के धार्मिक कार्यक्रम में गणमान्य व बच्चों को सम्मानित करते प्रांत अखाड़ा प्रमुख राहुल शर्मा।

खबरें और भी हैं...