पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबी स्कूल में बच्चों का हुआ मीजल्स रुबेला टीकाकरण

एबी स्कूल में बच्चों का हुआ मीजल्स रुबेला टीकाकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट| बुधवार को सेहत विभाग की टीम ने मीजल्स व रुबेला टीकाकरण मुहिम के तहत एबी स्कूल में बच्चों के टीके लगाए। डॉ. राकेश रानी, डॉ. कमलजीत सिंह और आशा वर्कर विनीत, प्रोमिला, ललिता, चंद्रकांता ने स्कूल के बच्चों का टीकाकरण किया। टीम सदस्यों ने बताया कि यह इंजेक्शन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर और लाभदायक है। यह टीका 9 महीने से 15 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जा रहा है। उन्होंने स्कूल के सभी अध्यापकों व अभिभावकों का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। अंत में प्रिंसिपल विजय शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रधान डॉ. एचके महाजन, रेवती रमण महाजन, राजीव गुप्ता, राजीव तुली, संगीता वासन, रजनी मल्होत्रा, किरण, सरिता, नीतू, कामिनी, सिमरन आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...