पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा जख्मी

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस चौकी कंडवाल के पास सुबह स्कूटी और ट्रक की टक्कर में अनिता देवी निवासी गांव होरीदेवी की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि सचिन अपनी अपनी मां अनीता के साथ जसूर से पठानकोट जा रहा था। पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे अनीता की मौत हो गई। सचिन घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक पर धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

सड़क पर गड्ढे से फिसली बाइक, युवक जख्मी

पठानकोट
| वीरवार को इंदिरा कालोनी रोड पर बाइक स्लिप होने से उस पर सवार 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। राहगीर समाज सेविका कशविन्द्र कौर ने उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। नवदीप निवासी मोहल्ला सराई ने बताया कि इंदिरा कालोनी के पास सड़क के बीच खड्डा होने तथा आगे कार आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में जा गिरे। डाक्टरों अनुसार उसके नाक में गहरी चोट आई है।

खबरें और भी हैं...