पठानकोट | व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से 20 मई को सुबह 11 बजे से सैली रोड स्थित ऑडिटोरियम में वार्षिक जरनल इजलास होगा। विधायक अमित विज व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे।
मॉडल टाउन गुरुद्वारा सिंह सभा में कार्यक्रम 20 को
पठानकोट | मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में 20 मई रविवार को शाम 7 से 8 बजे धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम में सिख पंथ के महान कीर्तनी भाई साहिब, भाई मनिंद्र सिंह श्रीनगर वाले कीर्तन करेंगे।