पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदर्स डे पर सिविल अस्पताल में गर्भवतियों का सम्मान

मदर्स-डे पर सिविल अस्पताल में गर्भवतियों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं को सम्मानित करतीं नारी शक्ति संगठन की पदाधिकारी।

नारी शक्ति संगठन ने कराया सम्मान समारोह

भास्कर संवाददाता | पठानकोट

नारी शक्ति संगठन ने प्रधान ज्योति महाजन के नेतृत्व में मदर्स-डे के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल में डिलीवरी करवाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें

एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधान ज्योति महाजन व पीआरओ रजनी चावला ने बताया कि उनका मुख्य मकसद नारी शक्ति संगठन को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करवाना है। नारी संगठन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देती है। संगठन की ओर से जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई की फीस देना, कन्याओं की शादी में राशन व आर्थिक मदद करना, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना, महिलाओँं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना आदि कार्य किए जा रहे हैं।

इसी के तहत मदर्स-डे के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल में भर्ती महिलाओं को सम्मानित किया गया, ताकि महिलाओ को नवजात को जन्म देने के बाद अहसास का पता चले और जिंदगी में झांसी की रानी की तरह बन परिवार के पालन पोषण के साथ समाज में सुधार के लिए काम करें। इस मौके पर सचिव नीतू महाजन, पीआरओ रजनी चावला, रंजना, बाला शर्मा, किरण गुप्ता, मीनाक्षा गुप्ता, शैली, मीनाक्षी, तृप्ता आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...