पठानकोट| सांझ केंद्र थाना डिवीजन नंबर-1 ने केंद्र के इंचार्ज एएसआई अजविंदर सिंह की अध्यक्षता में आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेमिनार लगाया। इसमें स्कूल प्रिंसिपल मधु सलारिया विशेष रूप से मौजूद रही। सेमिनार में स्कूल की 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को सांझ केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्र ऑपरेटर निर्मला ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने सभी थानों में सांझ केंद्र स्थापित किए हैं ताकि लोगों को अपने किसी भी गुम हुए दस्तावेजों की एफआईआर करवाने के लिए थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। सांझ केंद्रों में लोगों को 43 तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर एएसआई अजविंदर सिंह, विजय पासी, आरके खन्ना, निर्मला, प्रिंसिपल मधु सलारिया, शोभा पराशर, अरुणा मौजूद थे।