मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
पठारी| बदले हुए परिदृश्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सिर्फ भूमिका ही नहीं बढ़ी है बल्कि सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी भी हुई है। अपने कार्य से वे महिलाओं, बच्चों के विकास की नई इबारत भी लिखती हैं। समाज के ताने-बाने को सजाने, संवारने की नई जिम्मेदारी के प्रति वे जितनी सचेत दिख रही हैं उतनी ही सरकार भी उनके मुकम्मल भविष्य के लिए सचेत दिख रही है। यह कहना है पठारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुशवाह, आरती सेन, सरिता साहू , अर्चना ठाकुर, मालती कुशवाह, रेखा शुक्ला आदि का। इन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की तरक्की के लिए की गई घोषणा पर अपने विचार रखे।