पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठारी। ब्राह्मण समाज ने भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की।जिसके साथ शस्त्र और शास्त्रों का भी पूजन किया गया।पठार वाले श्री हनुमानजी मंदिर में प्रात: काल से विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।जिसमें विप्र समाज ने भगवान श्रीपरशुराम जी की विशेष पूजा अर्चना कर अनुष्ठान किया। इस दौरान मनोज रिछारिया ने कहा कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्रों का धारण करना अत्यंत आवश्यक है।राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए शस्त्रों की आवश्यकता है और विकास के लिए शास्त्रों का ज्ञान आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन मनोज रिछारिया ने किया। इस अवसर पर पं. कामताप्रसाद रिछारिया, गिरिराज, किशोर दीक्षित, डॉ दिनेश शुक्ला, राजेश व्यास, रविन्द्र व्यास, प्रकाश रिछारिया, दीपक आचार्य, राकेश दुबे आिद शामिल थे।

खबरें और भी हैं...