पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत दिवस... दिलाया स्वच्छता का संकल्प

स्वच्छ भारत दिवस... दिलाया स्वच्छता का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठारी| ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत गांव बिसराहा में बुधवार को खंड स्तरीय ग्राम स्वच्छ भारत दिवस जलाभिषेक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी,एसडीएम संदीप अस्थाना,जनपद सीईओ विजय श्रीवास्तव,तहसीलदार परवेज अली खान,सरपंच ब्रजमोहन यादव, स्वच्छता मिशन कोआर्डिनेटर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक सुनीला पाठक, सचिव रामेश्वर जडिया उपस्थित थे। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समझाइश दी की खुले में शौच ना करें,न करने दें। क्योंकि खुले में शौच में जाने पर मक्खियां गंदगी पर बैठती है। वही मक्खियां उड़ कर भोजन पर बैठती हैं इससे कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। एसडीएम संदीप अस्थाना ने कहा कि जिस तरह मंदिर जाते हैं तो जूते चप्पल बाहर उतार कर हाथ साफ करके स्वच्छ होकर ही जाते हैं। प्रसाद चढ़ाते हैं लेकिन वही मक्खी जाकर प्रसाद पर बैठ जाती है और प्रसाद को अशुद्ध कर देती है। हम बीमारियों के शिकार बन जाते हैं। जनपद सीईओ विजय श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि वह अपने घर के पानी को रोड या गली में ना बहने दे। इस अवसर पर एसडीएम संदीप अस्थाना ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया।

खबरें और भी हैं...