पठारी| तहसील क्षेत्र के हजारों किसानों को अब तक सूखा राहत राशि नहीं मिल सकी है। राशि के लिए किसान रोज बैंकों एवं तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कृषक वीर सिंह, राम सिंह, हरि सिंह, प्रताप सिंह , गोविंद आदि ने बताया कि वे पिछले 1 माह से सूखा राहत राशि के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। बैंक में मालूम होता है कि अब तक सूखा राहत की राशि नहीं आई है। ग्रामीणों ने बताया कि भोपाल संभाग के कमिश्नर ने 3 दिन के अंदर सूखा राहत राशि के प्रकरण तैयार कर राहत राशि दिलाए जाने के निर्देश दिए थे। एक माह बाद भी शेष रहे किसानों को अब तक सूखा राहत की राशि नहीं मिली हैं।