पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो माह से डीपी नहीं, जारोली गांव में छाया है अंधेरा

दो माह से डीपी नहीं, जारोली गांव में छाया है अंधेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठारी| गांव जारोली में पिछले दो माह से विद्युत डीपी जली होने से अंधेरा छाया हुआ है।

गांव में दो विद्युत डीपी है जिससे विद्युत सप्लाई की जाती है। पिछले दो माह से इस गांव के निवासी बिजली ना होने से अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है।

गांंव के भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह यादव, रनवीर यादव, नारायण सिंह, राजेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विद्युत डीपी बदले जाने की कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है फिर भी इस ओर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

खबरें और भी हैं...