पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा ब्राह्मण विकास परिषद 20 मई को निकालेगा भव्य चल समारोह, दे रहा आमंत्रण

युवा ब्राह्मण विकास परिषद 20 मई को निकालेगा भव्य चल समारोह, दे रहा आमंत्रण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योंदा| मंगलवार दोपहर युवा ब्राह्मण विकास परिषद पदाधिकारियों ने समाज सदस्यों के घर-घर जाकर 20 मई को निकाले जाने वाले चल समारोह में शामिल होने का आव्हान किया। परिषद द्वारा चल समारोह को भव्य रूप देने के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। तैयारियों के चलते त्योंदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से समाज सदस्यों को आमंत्रित करने के लिए पदाधिकारियों द्वारा संपर्क अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष यशवंत दुबे ने बताया कि 20 मई सुबह आठ बजे पठारी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से चल समारोह प्रारंभ किया जाएगा। जिसका मुख्य मार्गों से होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप समापन होगा। चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में समाज सदस्यों को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। परिषद सदस्यों ने बताया कि चल समारोह के साथ ही समाज को एकजुट बनाए रखने पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को संगठित कर परिषद की गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाए जाने पर चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...