दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे रोजगार सहायक, नहीं हुए काम
पठारी| जनपद पंचायत कुरवाई एवं तहसील पठारी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक नियमितीकरण की 1 सूत्रीय मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। जनपद प्रांगण में रोजगार सहायकों ने शांति पूर्वक धरना देकर प्रदर्शन किया। रोजगार सहायकों ने बताया कि हम सभी रोजगार सहायक पिछले एक साल से समय- समय पर अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री को धरना प्रदर्शन, ज्ञापन आदि के माध्यम से अवगत करा रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। उनकी मांग स्वीकार नहीं की जा रही है। रोजगार सहायकों ने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दांगी, धर्मेंद्र शर्मा,अजय दांगी, शैलेंद्र जैन, मुकेश निक्की जैन,रामेन्द्र लोधी,यशपाल कुर्मी,ओमप्रकाश यादव,कपिल,प्रीतम,अतुल यादव, सुखराम दांगी, भूपेंद्र ठाकुर, सद्दाम खान एवं समस्त रोजगार सहायक उपस्थित थे।