भाजपा दीनदयाल अंत्योदय समिति के प्रदेश संयोजक राकेश सिंह जादौन एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मीणा की मौजूदगी में रविवार को पठारी में भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री अमित सहेले के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।
बैठक में भाजपा नेता राकेश जादौन ने कहा कि साल 2018 महत्वपूर्ण इसलिए नहीं कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है बल्कि इसलिए है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने सभी बड़े चुनाव जीते हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है इसलिए में उत्सव का व्यक्तिगत वर्ष मानता हूं। दिसम्बर में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि बीस राज्यों में भाजपा की सरकार बन चुकी है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है और यह सब निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से संभव हो सका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि अब समय आ गया है कि आप लोगों की सेवा में जुट जाए। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाए ताकि वो पार्टी से जुड़ सके। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले यह आप को सुनिश्चित करना है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित में विकास के लिए काम कर रही है। मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने हर वर्ग” को योजना देकर लाभ पहुंचाया है। जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि अंतिम पंक्ति में रहने वाला व्यक्ति जो सुविधाओं से वंचित है जिसके पास साधन नहीं है, उनके विकास एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इस अवसर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, शैलैन्द्र बघेल, सोनू समैया, अंत्योदय समिति के सदस्य अरुण जैन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित सहेले, संतोष उपाध्याय सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।