पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामदेव समाज ने की सभ्यता की शुरूआत: यादव

नामदेव समाज ने की सभ्यता की शुरूआत: यादव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभ्य मानव समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नामदेव समाज का योगदान है। जिन्होंने मानव को वस्त्र पहनना सिखाया है। जन- जन से सीधा संपर्क रखने वाली नामदेव समाज प्रारंभिक काल से ही राष्ट्र, धर्म और समाज के लिए समर्पित है। समाज ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस समाज के लोगों को राजनैतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान देने की अत्यंत आवश्यकता है। उक्त विचार सागर सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने रविंद्र भवन में आयोजित नामदेव समाज के राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों को लेकर चिंतन बैठक में व्यक्त किए।

बैठक में राजनैतिक, सामाजिक-आर्थिक, पत्रकारिता, व्यवसाय और प्रशासनिक सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक पूर्ण समर्पित नामदेव समाज की उपेक्षा और पिछड़ेपन पर चिंता जाहिर की।

राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में उन्नयन, उत्थान और विकास को लेकर परिचर्चा की गई। राजनैतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वजातीय बंधुओं को सहयोग देने का संकल्प लिया। सागर विधायक शैलेंद्र जैन और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि नामदेव समाज के चहुंमुखी विकास के लिए राजनैतिक विकास होना अत्यंत आवश्यक है। नामदेव समाज ने चिंतन-मंथन के बाद कार्यक्रम के संयोजक और सागर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव को मंत्री दर्जा प्राप्त आयोग, मंडल या निगम का अध्यक्ष बनाने की शासन और संगठन से मांग की गई। वही बंडा विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट श्याम किशोर नामदेव और इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से महेंद्र सिंह नामदेव को भाजपा का प्रत्याशी बनाने की मांग की गई है। जिसका ज्ञापन मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम सांसद विधायक को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन श्याम किशोर नामदेव, मन्नूलाल नामदेव, हेमंत नामदेव ने किया। रामेश्वर नामदेव ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार नामदेव, शंकरलाल आखोते, गजानंद नामदेव, महेंद्र सिंह नामदेव, इंजीनियर जेके नामदेव, इंजीनियर अरुण नामदेव, नंदकिशोर नामदेव, महेंद्र नामदेव, प्रकाश नामदेव आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...