पठारी| प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री अमित सहेले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शासकीय एवं निजी अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश सिंघई, वैश्य समाज के अध्यक्ष अरुण जैन, सजन सिंह चौहान, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित सहेले, मनोज सिंघई, अादि शामिल थे।