पठारी|भाजपा दीनदयाल अंत्योदय समिति के प्रदेश संयोजक राकेश सिंह जादौन एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मीणा की मौजूदगी में रविवार को पठारी में भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री अमित सहेले के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बैठक में भाजपा नेता राकेश जादौन ने कहा कि साल 2018 महत्वपूर्ण इसलिए नहीं कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है बल्कि इसलिए है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने सभी बड़े चुनाव जीते हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है इसलिए में उत्सव का व्यक्तिगत वर्ष मानता हूं। दिसम्बर में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि बीस राज्यों में भाजपा की सरकार बन चुकी है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है और यह सब निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से संभव हो सका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों की सेवा में जुट जाएं। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाए ताकि वो पार्टी से जुड़ सकें।