राष्ट्रहित के लिए आयोजित गो महायज्ञ पूरा
पठारी| गो, जन,राष्ट्र हित के लिए गो महायज्ञ का आयोजन राजमंदिर में किया गया। इसके पूर्व 31 मार्च को गो जप महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इसमें गो भक्तों द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक श्री सुरभ्यै नमः गो मंत्र का जाप गो भक्तों द्वारा किया गया। इसका रविवार को राजमंदिर में गो यज्ञ के साथ समापन किया गया।
यज्ञ स्थल को गाय के गोबर से ही लीपा गया। गंगा जल, गो मूत्र का छिड़काव किया गया। गाय के गोबर से लीपे स्थान पर हवन कुंड बनाया गया। हवन कुंड के पास साक्षात गाय को रखा गया। इसके बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ। अनुष्ठान के समय गो भक्तों को अपने परिवार में कम से कम एक गो उत्पाद उपयोग करने का आव्हान किया गया। पूर्ण आहुति के पश्चात प्रसाद चढ़ाकर गौ माता की आरती की गई। तत्पश्चात कल्याण मंत्र “सर्वे भवन्तु सुखिनः” यज्ञ का समापन किया गया।
इस अवसर पुजारी मदन गोपाल दास, राजभान सिंह यादव,चेतराम साहू,बलराम सिंह यादव,नेतराम सिंह ठाकुर,कैलाश केवट,इंजीनियर कमलेश साहू,अमित सहेले ,प्रीतम भदौरिया,डालचंद पंथी,चंद्रमोहन सोनी,कोमल प्रसाद सेन,दिनेश पवार,काशीराम वाल्मीकि,लालाराम विश्वकर्मा,रामसेवक सुमन,शिवराज रजक सहित महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।