पठारी| तहसील मुख्यालय पठारी से खुरई मार्ग पर 8 किमी
पठारी| तहसील मुख्यालय पठारी से खुरई मार्ग पर 8 किमी दूर बसे ग्राम पंचायत बिसलोनी के गांव गंभीरिया में भीषण जल संकट छाया हुआ है। रोजमर्रा के काम छोड़कर लोगों को पानी की व्यवस्था में दिन रात एक करना पड़ रहा है। गांव के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को पानी के लिए जगराता करना पड़ रहा है।
गांव में लगे पांच हैंडपंपों में से मात्र तीन हैंडपंप चालू हालत में है।गांव के थानसिंह यादव, बलवीर यादव ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंप पिछले चार माह से बिगड़ी हालत में पड़े हुए हैं। वही एक हैंडपंप में रुक-रुक कर पानी निकल रहा है। ग्रामीण मुख्य रोड पर लगे हैंडपंप से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़े होकर महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। पीएचई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भूमिगत हैं। पेयजल की व्यवस्था की जिम्मेदारी पीएचई विभाग की है लेकिन बिगड़े पड़े हैंडपंपों को सुधारने के लिए विभागीय कर्मचारी कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
इस संबंध में गांव गंभीरिया के कृषक थानसिंह यादव ने पीचई विभाग के एसडीओ गौरव सिंघई से शिकायत कर हैंडपंप ठीक कराए जाने की मांग की थी। जिस पर एसडीओ श्री सिंघई ने संबंधित ठेकेदार को मौके पर पहुंचकर खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।