पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरों से कपड़े, बर्तन, खाने का सामान उठा ले जाते हैं बंदर, करते हैं हमला

घरों से कपड़े, बर्तन, खाने का सामान उठा ले जाते हैं बंदर, करते हैं हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठारी| पिछले एक वर्ष से पठारी नगर में काले मुंह के बंदरों द्वारा भारी उत्पात किया जा रहा है। यह उत्पात कम होने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शिकायत के बाद भी वन विभाग के अधिकारी इन बंदरों की निरंकुश गतिविधियों पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। ये बंदर गढ़ी मोहल्ला, संजय नगर, थाना क्षेत्र, पोद्दार मंदिर, साहू मोहल्ला, बस स्टैंड, मस्जिद मोहल्ला, मुख्य बाजार के घरों एवं दुकानों पर उत्पात मचाए हुए हैं। बंदरों के उत्पात से नागरिक, महिलाएं, बच्चे, दुकानदार बहुत परेशान हैं। पिछले दिनों बंदरों ने एक घर में घुसकर एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया था। ये बंदर घरों की छतों से कपड़े, घरों के आंगन में रखा सामान एवं खाद्य सामग्री भी उठाकर ले जाते हैं। वहीं छोटे- छोटे बच्चों को भी काट रहे हैं। नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों में भय का वातावरण बना हुआ है।व्यापारी आशीष सहेले, गौरव जैन,राहुल सिंघई, राममनोहर दीक्षित, शिवनारायण सेन, राजेश सेन, राकेश जैन, आकाश सोनी, मोहित कुशवाह, रंजीत सोनी आदि ने बताया कि वन विभाग की अन देखी से नागरिक परेशान हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...