पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भौंरासा विश्रामगृह में अधिवक्ता संघ ने किया न्यायाधीशों का सम्मान

भौंरासा विश्रामगृह में अधिवक्ता संघ ने किया न्यायाधीशों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरवाई| अधिवक्ता संघ द्वारा भौंरासा विश्रामगृह में न्यायाधीशगणों का सम्मान किया गया। इस मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी बीएस सोलंकी के स्थानांतरित होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नवागत व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी दिनेश कुमार नोटिया का स्वागत करते हुए अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने अपना परिचय दिया। इस मौके पर एसडीएम संदीप अष्ठाना, एसडीओ पुलिस प्रशांतसिंह सुमन, तहसीलदार एसएन सोनी, पठारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। बार के सचिव अलीमउद्दीन सहित सभी सदस्यों ने न्यायाधीशगणों का इस मौके पर स्वागत किया। न्यायिक दण्डाधिकारी श्री सोलंकी ने इस मौके पर न्याय प्रक्रिया में बार एवं बैंच के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए अधिवक्ता संघ कुरवाई के सदस्यों की सराहना की। आभार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नवीन जैन ने व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...