संत श्री सेन जयंती मनाकर लिया एकता का संकल्प
पठारी| सेन समाज ने संत श्री सेन जी महाराज की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई। उनके बताए हुए आदर्शों और मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गो सेवकों का सम्मान किया गया। मध्यप्रदेश युवा सेन समाज संघ के नगर अध्यक्ष बलराम सेन के निवास पर संत श्री सेन महाराज की पूजा अर्चना कर 718वीं जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प: युवा केश शिल्पी संघ के अध्यक्ष गनपत सेन ने बताया कि मध्यकालीन भक्ति आंदोलन के सूत्रधार संत श्री सेन जी महाराज ने समाज, राष्ट्र और धर्म के जागरण के लिए अनेक अनेक कार्य किए हैं। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सामाजिक एकता पर जोर दिया गया। इसी दौरान सेन समाज ने गो सेवक श्रीपाल जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान कोमल प्रसाद सेन, कुंदनलाल सेन, संतोष सेन, गनपत सेन, राजेश सेन, महेंद्र सेन, प्रेम नारायण सेन, मोहनलाल सेन, अखिलेश सेन, कमलेश सेन, अंकित सेन, नीरज सेन, मुकेश सेन, कल्याण सेन, रमेश सेन, सोनू सेन, संतोष सेन, कैलाश सेन आिद शामिल थे।